Jabalpur News: सिविल लाइन गोलछा अपार्टमेंट के पास बिल्डर ने चलाई गोली
Jabalpur News: Builder fired bullet near Civil Line Golcha Apartment
 
                                आर्य समय संवाददाता जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत गोलछा अपार्टमेंट के सामने एक बिल्डर ने हवाई फायर कर सनसनी फैला दी। ऐसा बताया जा रहा है कि उक्त बिल्डर का पैसों के लेन देन को लेकर विवाद था। विवाद की शुरुआत गुरुवार की शाम कलेक्ट्रेट स्थित उप पंजीयक कार्यालय से शुरू हुआ। यहां भी दोनों पक्षों ने बंदूकें तान ली थी।
घटना के तुरंत बाद रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा दोनों पक्षों को कार्यालय से बाहर कर दिया गया और ओमती थाने में सूचना दी गई । हालांकि पुलिस के आने के पहले ही दोनों पक्षों में शांति व्यवस्था बन गई और वह कलेक्ट्रेट कार्यालय से बाहर चले गए। इसके बाद रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर पुलिस व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में इन्हीं पक्षों के बीच में बाद में सिविल लाइन में फिर विवाद हो गया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहरू सिंह ने बताया कि शाम करीब 5 बजे के आसपास गोली चलने की सूचना पर बल मौके पर गया था। मौके से गोली का खाली खोखा मिला है। अब सीसीटीवी फुटेज फुटेज एकत्रित किए जा रहे हैं। ताकि घटनाक्रम को अंजाम देने वालों की पहचान हो सके।
 
 Arya Samay
                                    Arya Samay                                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
    
             
    
             
    
             
    
             
    
             
    
             
    
 
    
 
    
 
    
 
    
 
    
                                        
                                     
    
 
    
 
    
